पांवटा साहिब:गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने तीन वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया।जानकारी के अनुसार कांडों भटनोल निवासी 28 वर्षीय अनु अपने तीन साल के बेटे के साथ घास काटने गई हुई थी।इसी दौरान रंगड़ों ने बच्चे पर हमला कर दिया।जैसे ही महिला ने रंगड़ों को हमला करते देखा तो उसने अपने सिर से ढाटू उतार बच्चे के सिर पर डाल दिया,साथ ही मासूम के साथ लिपट गई।इसके बाद रंगड़ों ने महिला पर हमला कर दिया।महिला और बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनते ही गांव के चतर सिंह मौके पर पहुंचे तथा महिला व बच्चे को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया,जहां से दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रैफर किया गया।पांवटा साहिब लाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया तथा बच्चे को सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है।पांवटा साहिब अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया,जबकि तीन वर्षीय बच्चे को मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया है,जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *