
पूर्व सांसद एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंदेल पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्य होंगे।रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने सुरेश चंदेल को कोर ग्रुप का सदस्य नियुक्त किया है।चंदेल की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।सुरेश चंदेल तीन मर्तबा हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के सांसद रहे हैं।वर्ष 2005 में एक स्टिंग ऑप्रेशन के चलते चंदेल विवादों में रहे।वह काफी वक्त तक प्रदेश भाजपा की राजनीति में हाशिए पर रहे।नतीजतन वर्ष 2019 में उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया।चंदेल को कांग्रेस से हमीरपुर संसदीय सीट से टिकट की उम्मीद थी,मगर ऐसा नहीं हुआ।लिहाजा कांग्रेस में भी वह घुटन महसूस करने लगे।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला बिलासपुर से तालुक रखने वाले सुरेश चंदेल की अक्तूबर,2022 में भाजपा में घर वापसी हुई।घर वापसी के बाद अब पार्टी ने उन्हें कोर ग्रुप का सदस्य बनाया है।
