संजौली मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ने व सील करने की मांग को लेकर वीरवार सुबह मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा,इसमें मस्जिद के अवैध हिस्से को सील करने की मांग की गई थी,ताकि भाईचारा और शांति बनी रह सके,कमेटी ने अवैध हिस्से को स्वयं तोड़ने की बात भी कही,हालांकि मामला कमीश्नर कोर्ट में विचाराधीन होने से अभी तोड़ने को लेकर फैसला नहीं लिया गया है।प्रतिनिधिमंडल में मस्जिद निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ और मस्जिद के मौलवी शहजाद इमाम के साथ अन्य कई लोग मौजूद रहे प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा,इसमें कमेटी ने स्वयं ही मस्जिद के उस हिस्से को सील करने की मांग उठाई है,जिसे अवैध बताया जा रहा है,इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि यदि यह हिस्सा अवैध पाया जाता है,तो नगर निगम शिमला इसे गिरा दे,कमेटी नगर निगम शिमला के हर फैसले का सम्मान करेगी,प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में भाईचारा और शांति कायम रखना चाहते हैं।मस्जिद निर्माण कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद लतीफ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे वक्त से मुस्लमान रह रहे हैं,कभी भी इस तरह की स्थिति पैदा नहीं हुई,ऐसे में वह आने वाले वक्त में भी आपसी भाईचारा कायम रखना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *