
मंडी शहर के जेल रोड स्थित मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को खुद तोड़ने के लिए मुस्लिम समुदाय ने नगर निगम से दो महीने का समय मांगा है,आयुक्त को आवेदन देने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद के आगे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनाई गई अवैध सुरक्षा दीवार को खुद गिराना शुरू कर दिया,बता दें कि इस अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए गए थे,जिसके बाद समुदाय के लोगों ने अवैध निर्माण काे हटाना शुरू कर दिया।मुस्लिम समुदाय ने यह निर्णय लिया कि वे खुद ही अवैध निर्माण को हटाएंगे,ताकि किसी भी प्रकार के तनाव या विवाद की स्थिति से बचा जा सके,उधर,वर्तमान हालात में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया है,बाहर से भी स्थिति को देखते हुए पुलिस जवानाें को बुलाया गया है तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं,ताकि किसी भी संभावित विवाद या अप्रिय स्थिति को टाला जा सके,प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
