CM सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय चुनावी दौरे पर आ रहे थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका भोरंज दौरा स्थगित हो गया। अब मंगलवार को मुख्यमंत्री नादौन आएंगे।बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अम्मन,लदरौर व चंबोह में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए आ रहे थे,लेकिन शिमला में मौसम खराब होने की वजह से हैलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर सका।हालांकि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तीन सभा स्थलों की पूरी तैयारी कर दी गई थी।विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि अम्मन जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने के लिए लोग सभा स्थल पर सुबह से ही जमा हो गए थे।मौसम खराब होने के बावजूद भी छाते लेकर खड़े रहे,जिन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अनीश अहमद और विधायक सुरेश कुमार ने संबोधित किया।उधर मुख्यमंत्री 30 अप्रैल को यानी आज सुबह 11 बजे नादौन के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।वह हैलीकॉप्टर से सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर गौना में उतरेंगे।इसके बाद स्थानीय स्तर पर बैठक में भाग लेने के बाद अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार रात को नादौन के सेरा विश्राम गृह में रुकेंगे, जबकि 1 मई को शाम 5 बजे गौना से ही हैलीकॉप्टर द्वारा शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *