हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह 25 अप्रैल से 1 मई तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगी।स्थानीय विधायक और वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा और अन्य पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ रहेंगे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत रामपुर बुशहर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी।प्रतिभा सिंह 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न पंचायतों में जनसभाएं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी।रात्रि विश्राम रामपुर में ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *