पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा का 400 पार का गणित समझ से बाहर है।भाजपा तमिलनाडु में 25 की 25 सीटें हार रही है।केरल में भी भाजपा को सभी 20 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा।ऐसे में 400 सीटें पार किस आधार पर कहा जा रहा है,इसकी जानकारी नहीं है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में किसी मामले की सुनवाई को लेकर चिदंबरम शिमला आए हुए थे।इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी चुनावी मुद्दो पर बातचीत की।मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों और घोषणापत्र की देशभर में चर्चा हो रही है।इससे भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,निर्धन मुस्लिम,गरीब हिंदू व इसाई की बात की गई है।इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर आपत्ति है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *