
ग्राम पंचायत,टुटू-मजठाई में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित तथा जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा संचालित “व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम् चुनावी भागीदारी”कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर चुनाव अयोग द्वारा नामित शिमला ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के सहायक नोडल अधिकारी,मनोहर ठाकुर ने पंचायत के मतदाताओं को उनके मत का महत्व समझाते हुए,उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने का आह्वान किया,उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र व्यस्थता में आम जनता के मताधिकार के महत्व का उल्लेख किया।मनोहर ठाकुर ने यह भी बताया कि जिन युवक-युवतियों ने एक अप्रैल,2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है,वे भी 12 मई तक आगामी लोक सभा चुनावों के लिए अपना वोट बनवा सकते हैं।इस अवसर पर स्थानीय बूथ स्तर अधिकारी,शारदा ने बताया कि 12 मई तक नए मतदाता उनके माध्यम से नए वोटर कार्ड बना सकते हैं।

पंचायत प्रधान,उत्तम सिंह कश्यप ने मतदाता जागरूकता शिविर के आयोजन के लिए चुनाव आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के मतदातों से आगामी लोक सभा चुनावों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की ।
