लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जिला निर्वाचन आयोग,शिमला द्वारा चलाये जा रहे व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप)के अंतर्गत 62-कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट,डुबलू व राजकीय माध्यमिक पाठशाला देहरा दौहाई में क्रायक्रमो का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अध्यापकों,बच्चों कर्मचारियों,पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय व्यापारीयों तथा जनता को चुनाव प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी।2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उपस्थित जनसमूह को मतदान करके भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जागरूक किया।

स्वीप टीम ने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान के दिन यानी 1 जुन,2024 को अवश्य मतदान केंद्र में जाकर मतदान करने का निवेदन किया।कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी बसंत राज ने एकत्रित बच्चों,अध्यापको और स्थानीय जनता को मतदान से संबंधित शपथ भी दिलाई।स्वीप टीम ने जनसमूह को मतदान जागरूकता के लिए चित्रकला,स्लोगन राइटिंग कार्यक्रम की जानकारी दी।स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मे मतदाता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *