
Shimla के ओकओवर के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है,यंहा एक सरकारी गाड़ी ने तीन साल की बच्ची को कुचल दिया,अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा सर्किट हाऊस के समीप सोई हुई तीन साल की बच्ची पर चालक ने गाड़ी चढ़ा दी।इस दौरान बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई।हादसे के तुरंत बाद घायल बच्ची को आईजीएमसी ले जाया गया,जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।ये बच्ची झारखंड के मजदूरों की थी जोकि यहां काफी समय से काम कर रह थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
