देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते हिमाचल का सेब आजादपुर सब्जी मंडी नहीं जाएगा।सेब की गाड़ियों को गुरुवार से लेकर 10 सितंबर तक दिल्ली जाने की अनुमति नहीं होगी।सेब को दिल्ली भेजने के लिए आने वाली समस्या को देखते हुए बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है।प्रदेश में इन दिनों सेब का सीजन जोरों पर है।वीरवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए सेब की गाड़ियां नहीं गईं।कुल्लू से जाने वाली गाड़ियां तीसरे दिन दिल्ली की आजादपुर मंडी पहुंचती हैं।हालांकि यूपी,बिहार,पश्चिमी बंगाल की मंडियों के लिए जाने वाली खेप बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि जी-20 सम्मेलन को देखते हुए बागवानों से तुड़ान न करने के लिए कहा गया है।उन्होंने कहा कि इस दौरान दिल्ली में वाहनों की आवाजाही के साथ ही रेहड़-फड़ी भी बंद की गई है।फलों के दामों में गिरावट की भी आशंका हैं।इसलिए बागवान सेब तुड़ान में जल्दबाजी न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *