Shimla:राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण के लिये हर देशवासी गौरवान्वित है।भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को भेजा है।उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष अनुसंधान में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के सामर्थ्य और हौसले की नई उड़ान ‘चंद्रयान-3’ की स्वर्णिम सफलता पर हमें गर्व है।उन्होंने इस उपलब्धि के लिये इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में दुनिया में उत्कृष्टता सिद्ध कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *