
लेह-लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से नायक विजय शर्मा पुत्र बाबूराम शर्मा निवासी डिमणी (दाड़गी) खंड बसंतपुर जिला शिमला ग्रामीण शहीद हो गए।सेना की ओर से शहीद की शहादत की आधिकारिक जानकारी परिवार को दी गई है।लेह से जवान की पार्थिव देह को चंडीगढ़ तक हवाई जहाज से लाया जाएगा और बसंतपुर तक वाया सड़क मार्ग से लाया जाएगा।आज उनकी पार्थिव देह घर पहुंचेगी,जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।शहीद विजय शर्मा अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गए हैं।बता दें कि शनिवार को लेह से 6 किलोमीटर दूर नौमा तहसील की क्यारी नामक जगह पर सेना का ट्रक खाई में गिरने से मौके पर 8 जवान शहीद हो गए।वहीं 2 को लेह अस्पताल पहुंचाया गया, इनमें से भी एक वहां शहीद हो गया जबकि एक जवान उपचाराधीन है। शहीद हुए 9 लोगों में एक जूनियर ऑफिसर और 8 जवान शामिल हैं। ये सैनिक कारू गैरीसन से क्यारी की ओर बढ़ रहे थे।
