नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को फिर से भारी बहुमत मिलेगा।देश की जनता फिर से एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौका देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता भी इसमें सहयोग करने को तैयार है।प्रदेश का हर वर्ग दोबारा से केंद्र में मोदी की सरकार बनाने में सहायता करेगा।केंद्र में मोदी सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन का आयोजन वाइब्रेशन हाल गंज बाजार में हुआ।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके साथ सांसद सुरेश कश्यप,पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,जिला अध्यक्ष विजय परमार,मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा विशेष रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा व्योपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश चौजड़ द्वारा की गई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश में ऐतिहासिक प्रगति हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से हिमाचल प्रदेश भी इस विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दायित्व संभालने के बाद जब जापान गए,तो उन्होंने भारत में भी बुलेट ट्रेन चलाने का सपना देखा।आज भारत में 20 से ज़्यादा हाई स्पीड ट्रेन चल रही हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज अगर सरकार एक रुपया भी देश के आम आदमी कि लिये भेजता है तो वह पूरा एक रुपया लाभार्थी को मिलता है।आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है।उन्होंने कहा कि देश में अटकाने,भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है।अब जो काम शुरू किए जाते हैं,वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पिछले पाँच साल हिमाचल विकास में मील का पत्थर साबित हुई है।आज कांग्रेस सरकार ने हर जगह पर विकास के कार्य ठप कर दिए। गारंटियों के बारे में अब कोई बात नहीं कर रहा है।प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त है।ऐसी घटनाएं घट रही है, जो आज तक हिमाचल में नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *