
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चम्बा जिले के उपमण्डल सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल में एक युवक की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि इस मामले में शासन और प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।जारी एक वक्तव्य में राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतप्रिय राज्य है और इस तरह की घटना निंदनीय है।उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि वे कानून एवं व्यवस्था को अपने हाथ में न लें।उन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल को बनाए रखने की अपील की।राज्यपाल ने हत्याकांड के पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
