The news click

Gujarat से हिमाचल की ओर बढ़ रहे बिपरजॉय को लेकर प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी है।हिमाचल में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा और आंधी-तूफान सहित ओलावृष्टि व गर्जना का यैलो अलर्ट रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार 18-19 जून को बिपरजॉय हिमाचल पहुंचेगा,जिससे तेज हवाएं चलेंगी और हिमाचल में भी इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा।जानकारी के अनुसार गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बीच हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।बताया जा रहा है कि बिपरजॉय लगभग 145 किलोमीटर की रफ्तार से सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद हिमाचल पहुंचेगा और इस दौरान 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरिंद्र पाल ने कहा कि चक्रवात हिमाचल की ओर बढ़ रहा है और प्रदेश में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा और इस दौरान गर्जन और तेज हवाओं का यैलो अलर्ट रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *