Shimla:स्वास्थ्य मंत्री ने हिमाचल मानसिक एवं पुनर्वास अस्पताल बालूगंज का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं और इस समय कुल 50 मरीज स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि अस्पताल में साइकेट्रिस्ट,नर्स एवं ड्राइवर के रिक्त पदों की बात सामने आई है जिसको समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जायेगा।

इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने एंबुलेंस सड़क चक्कर का भी निरीक्षण किया।उन्होंने कहा कि इस सड़क में रेलिंग तथा सभी मोड़ की चौड़ाई को बढ़ाना अति आवश्यक है ताकि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को आवागमन की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके।उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त यहां पर पार्किंग की भी आवश्यकता है जिसके लिए भी नगर निगम से बात कर पार्किंग मसले को भी सुलझाया जायेगा।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी।इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य डॉ गोपाल वैध,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा,वरिष्ठ स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ लोकिंदर शर्मा ,चिकित्सा अधीक्षक केनएच डॉ रमेश कुमार,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता विनीत गौतम सहित विभागीय उच्च अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *