भाजपा ने शिमला में त्रिपुरा और नागालैंड में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया।इसमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर जीत की खुशी का इजहार किया और लड्डू वितरण किए।जयराम ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा का बेहद अच्छा प्रदर्शन रहा है।इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को शुभकामनाएं।जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द श्वेत पत्र लाने की बात कर रही है,हम उसका स्वागत करते हैं और उस श्वेत पत्र पर हम खुली चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो कांग्रेस हेलिकॉप्टर को लेकर हल्ला मचाती थी।अब हेलिकॉप्टर का प्रयोग मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री और उनके मंत्री कर रहे हैं,पर हम चुप हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सरकार चलाते तीन महीने हो गए हैं और अभी तक हिमाचल प्रदेश में कोई भी नया कार्य नहीं हुआ है।कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है,तबसे राज्य में विकास कार्य ठप है।
इस अवसर पर भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल,रणधीर शर्मा,राकेश जम्वाल,डी एस ठाकुर, हंसराज,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद,सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सुरेश भारद्वाज,मोहिंदर धर्माणी,राजेश शारदा,विजय परमार,गगन लखनपाल,अनिला कश्यप उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *