हिमाचल में मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश व बर्फबारी का अनुमान लगाया है।

वहीं एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने हालांकि सोमवार को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई थी,लेकिन सोमवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही।धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से बढ़ौतरी देखी गई है।ऊना जिला फिर से 32 डिग्री को पार कर गया है।सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भी ऊना जिले में ही दर्ज किया गया है।यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।इसके अलावा राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *