
हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम अधिक खराब रहने वाला है।मौसम विभाग ने 7 यानी आज और 8 अप्रैल के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इस दौरान भारी वर्षा,ओलावृष्टि,तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।हवाओं की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और बेवजह यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

आज छह जिलों शिमला,सोलन,मंडी,कुल्लू,कांगड़ा और चंबा में आरेंज अलर्ट रहेगा।वहीं,सिरमौर,बिलासपुर,हमीरपुर और ऊना में येलो अलर्ट जारी किया गया है,8अप्रैल को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है।इस दिन छह जिलों सिरमौर,शिमला,सोलन,मंडी,कुल्लू और कांगड़ा में फिर आरेंज अलर्ट रहेगा।जबकि हमीरपुर,बिलासपुर,ऊना और चंबा में येलो अलर्ट रहेगा,9 अप्रैल को भी मंडी,शिमला, सोलन और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।इसके असर से मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।इससे ठंड का असर अभी बना रहेगा।
