शिमला,भाजपा के पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर एवं सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि अगर किसी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में कुप्रबंधन की दृष्टि से काम किया है तो केवल मात्र कांग्रेस की सरकार ने ही किया है।भाजपा के पूर्व मंत्रियों ने कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर को जवाब देते हुए कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी तो हिमाचल प्रदेश में केवल 27000 करोड का कर्ज था और जब उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार का कार्यकाल खत्म हुआ तो हिमाचल प्रदेश पर 55000 करोड़ का कर्ज था।
जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने वर्तमान कांग्रेस पार्टी को सत्ता सौंपी तो हिमाचल प्रदेश पर 69000 करोड़ का कर्ज था और जो कर्ज जयराम ठाकुर सरकार ने लिया उसमें से 14000 करोड तो पिछली सरकार के ऋणों की भरपाई में ही चले गए।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के नेता केवल झूठे आंकड़े देकर जनता को घुमाकर करने का प्रयास कर रहे है।जब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता संभाली है तब से अब तक इस सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण ले लिया है,दिसंबर माह में इस सरकार ने 1000 करोड़,जनवरी माह में 1500 करोड़ और अब फरवरी माह में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है अगर देखा जाए तो यह सरकार प्रतिदिन 30 करोड का लोन ले रही है।भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से हिमाचल प्रदेश में विकास ठप हो गया है,स्कूलों में एनटीटी की भर्तियों पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है,इस कार्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 47.5 करोड का बजट हिमाचल प्रदेश को दिया गया था और इसके ऊपर अभी इस सरकार ने कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया है।अगर इसी प्रकार से सरकार काम करती रही तो यह बजट जल्द ही लेप्स हो जाएगा।हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को पगार मिलनी भी बंद हो गई है।हिमाचल प्रदेश में यह सरकार पनबिजली उत्पादन पर वाटर सेस लगाने की तैयारी में है,हिमाचल में 175 पनबिजली परियोजनाएं चल रही है।जैसे ही इस सरकार ने सत्ता संभाली तो हिमाचल प्रदेश में डीजल को 3रू महंगा कर दिया गया है इससे हिमाचल की जनता पर बोझ बढ़ा है।यहां तक की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में होने वाली भर्तियों को भी रद्द कर दिया,24 अगस्त 2022 को पूर्व सरकार ने इन भर्तियों के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी कांग्रेस सरकार ने इन भर्तियों को भी रद्द कर दिया।भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है अगर गुटबाजी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है तो वह केवल कांग्रेस पार्टी में दिखाई दे रही है कांग्रेसी पार्टी अभी भी कई गुटो में विभाजित दिखाई दे रही है।
