कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने विकासनगर में महासम्पर्क अभियान में भाग लिया।इस दौरान भारद्वाज ने भाजपा के संकल्प पत्र के साथ साथ शहरी क्षेत्रों के लिए रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा।भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से अपना काम किया है और इसी लिए लोग कहते हैं कि काम तो दिखता है।अब कसुम्पटी के लिए इसी ज़ज़्बे के साथ काम करेंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे।भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र घोषित किया है।महिलाओं,किसानों,और युवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ सभी वर्गों को ध्यान में रख कर इस दस्तावेज़ को बनाया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा फिर से सरकार बनाने वाली है इसलिए पार्टी ने सोच समझ कर वादे किये हैं जिन्हे पूरा भी किया जायेगा। सरकार बनते हे इस संकल्प पत्र को सरकारी दस्तावेज़ बनाया जायेगा और इसको पूरा करना सरकार की बाध्यता होगी।इसी दौरान भारद्वाज ने अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखा।शहरी विकास मंत्री और शिक्षा मंत्री के तौर पर किये कामों पर आधारित दस्तावेज़ को जनता में बांटा गया।उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधीन कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के 12 वार्ड आते हैं।इन वार्डों में अनेकों काम हुए हैं।ढली कि नयी सुरंग,विकासनगर की लिफ्ट,पैदल रास्ते,चौड़ी सड़कों के अलावा शहर को 24 घंटे पानी देने के लिए सतलुज से 1800करोड़ की स्कीम पर काम शुरू भी करा दिया गया है।भारद्वाज ने कहा कि कसुम्पटी में वो एक ही मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं वह है विकास।भारद्वाज ने कहा कि उनके काम को लेकर विरोधी भी सराहना करते हैं उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के अंदर भी उनके काम को सराहा है।सभी यह कहते है कि काम तो दिखता है।उन्होंने कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को शिमला शहर के नज़दीक होने का जो लाभ मिलना चाहिए था वो नहीं मिला है।इसके लिए सही पैरवी हुई ही नहीं है।उन्होंने कहा कि कल वो कसुम्पटी के लिए अपना संकल्प पत्र ज़ारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *