हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का चुनावी प्रचार अब जोर पकड़ेगा।इसी कड़ी में पार्टी हाईकमान ने चुनावी प्रचार को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस को हैलीकॉप्टर उपलब्ध करवा दिया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 अक्तूबर को प्रात:11बजे हैलीकॉप्टर से पहले मनाली जाएंगे और उसके बाद सरकाघाट पहुंचेंगे।

इसी तरह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंगलवार को शिमला से जंजैहली के लिए हैलीकॉप्टर से जाएंगी।कांग्रेस प्रयासरत है कि हर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रैलियां करवाईं जाएं।सूचना के अनुसार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य रूप से हैलीकॉप्टर का प्रयोग करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *