हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों की ओल्ड पैंशन (ओल्ड पैंशन स्कीम-ओपीएस) बहाल की जाएगी।कांग्रेस ने इसकी कर्मचारियों को गारंटी दी है। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित विभाग के चैयरमैन अमित नंदा ने शिमला में एक प्रैस कांफ्रैंस में कहा कि कि कांग्रेस सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर ही ओपीएस लागू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारें बनने पर राजस्थान और छतीसगढ़ में पुरानी पैंशन के अपने वायदे को पूरा किया है,जहां कर्मचारियों को ओल्ड पैंशन का लाभ मिलने लगा है।अब हिमाचल की बारी है।“राज्यों पर ओपीएस बंद करवाने के लिए डाला दवाब”अमित नंदा ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पैंशन 2003 में केंद्र में रही तत्कालीन वाजपेयी सरकार के आदेशों के बाद बंद करनी पड़ी थी। केंद्र सरकार ने नई पैंशन स्कीम लागू करने के लिए राज्यों पर दवाब डाला।राज्यों से कहा गया कि अगर नई पैंशन स्कीम लागू न की गई तो उनकी वित्तीय सहायता बंद कर दी जाएगी।इसके चलते हिमाचल को भी इसको लागू करना पडा। यही नहीं पहले कर्मचारियों के लिए एनपीएस फायदेमंद बताई गई,लेकिन जब कर्मचारी रिटायर होने लगे तो इसकी सच्चाई का पता चला।ऐसे में कांग्रेस ने कर्मचारियों के लिए ओपीएस का वादा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *