धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन तपोवन(धर्मशाला)में सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।भाजपा ने नियम-67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार,सरकारी संपत्तियों और विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं के आरोप लगाए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए सरकारी संपत्तियों,भूमि सौदों,ई-बस खरीद,स्मार्ट क्लासरूम परियोजना और आबकारी राजस्व सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया।भाजपा ने प्रदेश में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी,जिसके बाद निर्धारित प्रश्नकाल सहित अन्य कार्यवाही प्रभावित हुई।सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।सरकार ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक बताया,जबकि भाजपा ने विभिन्न मामलों की जांच और जवाबदेही की मांग उठाई।शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में भ्रष्टाचार और प्रदेश की संपत्तियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *