
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र धर्मशाला के समीप तपोवन में 16 नवंबर से शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा।इसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सत्र की तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सदन की कुल छह बैठकें होंगी,जिनमें शनिवार(21 नवंबर)की बैठक भी शामिल है,जबकि 19 नवंबर का दिन गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के लिए निर्धारित किया गया है।और परिवहन सुविधाओं से संबंधित हैं।विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधायकों से प्रश्नों के माध्यम से 414 नोटिस मिले हैं,जिनमें 219 तारांकित और 123 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।इन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है।इसके अलावा नियम 62 के तहत 13,नियम 63 और 101 के तहत तीन-तीन तथा नियम 130 के तहत नौ सूचनाएं भी मिली हैं।सत्र के पहले दिन की शुरुआत पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया और वर्तमान विधायक नंद लाल के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ होगी,जिनका हाल ही में देहांत हो गया था।पठानिया ने कहा कि सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सोमवार सुबह 11 बजे सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।उन्होंने दोनों पक्षों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया,ताकि सदन जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए अपने समय का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सके।इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए कांगड़ा जिला के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में उपायुक्त हेमराज बैरवा,कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
