पूर्ण निष्ठा,समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करूंगा दायित्व का निर्वहन,राष्ट्रहित में योगदान देना रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता।

शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने लोकसभा की महत्वपूर्ण वित्त समिति में पुनः सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।सुरेश कश्यप ने कहा कि वित्त समिति जैसी महत्वपूर्ण संसदीय समिति में पुनः कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा,मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए वित्त समिति में पुनः सदस्य के रूप में दायित्व दिए जाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।कश्यप ने कहा“मैं पूर्ण निष्ठा,समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।समिति के सदस्य के रूप में देश की वित्तीय एवं आर्थिक नीतियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक और सार्थक भूमिका निभाने का मेरा निरंतर प्रयास रहेगा।वित्त समिति संसद की विभाग-संबंधित स्थायी समितियों में से एक है।इसके कार्यक्षेत्र में वित्त मंत्रालय के विभिन्न विभागों के साथ कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय,नीति आयोग तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय से जुड़े विषय आते हैं।कश्यप ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है,उसका निर्वहन पूरी गंभीरता के साथ करते हुए संसद और समिति के माध्यम से जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपना योगदान देते रहेंगे।
