Oplus_131072

सुएज़ कंपनी द्वारा माल्याणा वार्ड में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।यह पाइपलाइन शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल)की महत्वाकांक्षी शिमला 24×7 जलापूर्ति योजना के बुनियादी ढांचे का ही एक हिस्सा है।स्वेज कंपनी द्वारा लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है,सड़क और रास्तों की खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है,साथ ही कार्यस्थल के दौरान लोगों की छोटी मोटी समस्या का मौके पर ही हल किया जा रहा है,स्वेज की टीम परियोजना को तय समय में जमीनी स्तर पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है,और इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की उम्मीद करती है।

इसके साथ ही,बारिश के कारण कुछ समय के लिए रुके पड़े टुटू वार्ड के कार्य को भी अब पुनः शुरू कर दिया गया है।टुटू वार्ड की पार्षद मोनिका भारद्वाज और माल्याणा वार्ड की पार्षद शांता वर्मा ने अपने-अपने वार्ड में चल रहे कंपनी के कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *