Oplus_131072

धमून पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता से की मुलाकात,सड़कों के टायरिंग कार्य जल्द शुरू करने की उठाई मांग।

ग्राम पंचायत धमून के प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर,पूर्व प्रधान राम दयाल और संतोष ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई.दीपक राज चौहान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न लंबित सड़क परियोजनाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपे।प्रतिनिधिमंडल ने जुब्बड़हट्टी–झाकड़ी–बशोग सड़क की टायरिंग,ग्राम कलीमू बस स्टैंड से सड़क के चौड़ीकरण एवं टायरिंग तथा शिल्ली–भवाना सड़क की टायरिंग की मांग प्रमुखता से उठाई।उन्होंने बताया कि इन सड़कों की स्थिति काफी समय से दयनीय है,जिससे स्थानीय ग्रामीणों,किसानों एवं वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता ई.दीपक राज चौहान ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने तथा सड़कों की टायरिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया।प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और उन्हें विभाग से भी सकारात्मक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

वहीं पूर्व प्रधान राम दयाल और संतोष ठाकुर ने भी क्षेत्र की सड़क से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है ऐसे में पंचायत में सभी भूलभूत सुविधाओं को जुटाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से वह पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *