उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस दौरान उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि को शाल,टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।उपायुक्त ने विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा,उपमहापौर उमा कौशल,अध्यक्ष मिल्कफेड महेश्वर सिंह चौहान,अध्यक्ष हिम्कॉन विज चौहान,सचिव वित्त विभाग अभिषेक जैन और मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा को भी सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की स्मारिका का भी विमोचन किया।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी प्रसारित की गई।इस दौरान नगर निगम के पार्षदगण,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह,अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा,अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा,अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल)ज्योति राणा सहित अन्य गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *