
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 और 13 जून को दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर रहेंगे।भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने यह जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4399 दिन का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है।पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव याद किया जाएगा।उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने बताया कि अपने हिमाचल दौरे के दौरान जगत प्रकाश नड्डा 12 जून को शिमला में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।इसके बाद वे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल होकर केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों,जनकल्याणकारी योजनाओं,आधारभूत ढांचे के विकास और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखेंगे।इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक संगठनों,प्रबुद्ध नागरिकों और बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

13 जून को नड्डा मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकसित महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे।वे प्रगति पथ यात्रा में भी शामिल होंगे,जिसके माध्यम से विकास कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए वे पौधारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।पायल वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास,महिला सशक्तिकरण,स्वास्थ्य सेवाओं,डिजिटल क्रांति और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने प्रदेशवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
