
ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस दौरान उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि और अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर को सम्मानित किया तथा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी(कानून एवं व्यवस्था)पंकज शर्मा ने पार्षद चमन और अंकुश को सम्मानित किया।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बॉलिवुड की मशहूर पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगरी ने अपने लयबद्ध गायन के माध्यम से उपस्थित लोगों व देशभर से आए पर्यटकों को थिरकने पर मजबूर किया।

इससे पूर्व संस्कृतिक संध्या में तनुजा चौहान,उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल उत्तराखंड के कलाकार,डोनी चौहान,डॉ.मनोज गंधर्व,पंकज ठाकुर,हेमंत शर्मा और राजीव ने अपने गायन से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।

इससे पूर्व महोत्सव में विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया जिसके तहत शिमला के रिज मैदान में फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर व स्टेच्यू मैन,महानाटी तथा फ्लावर शो का आयोजन किया गया।इसके अतिरिक्त,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में पुलिस सहायता कक्ष के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माधयम से राजस्थान,उत्तराखण्ड और हरियाणा का नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके लोगों ने भरपूर आनंद लिया।इसके अतिरिक्त,गेयटी थिएटर में रंग मंच उत्सव के तहत ‘डबल-ट्रबल’ नाटक प्रस्तुत किया गया।

