परवाणू नगर परिषद चुनाव में रविवार को हुए मतदान के बाद देर शाम परिणाम घोषित कर दिए हैं।कुल 9 वार्डों में हुए चुनाव में भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई,जबकि कांग्रेस के 4 प्रत्याशी विजयी रहे।कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली।वार्ड नंबर 1 में तो भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद और कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा को 128-128 वोट पड़े।दोनों के बीच बराबरी रहने पर एसडीएम कसौली द्वारा पर्ची से ड्रॉ निकाला गया,जिसमें भाजपा प्रत्याशी नंदिनी सूद विजयी घोषित हुई।वार्ड नंबर 2 में भाजपा की रजनी सिंगला ने 169 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।कांग्रेस प्रत्याशी लखविंदर सिंह को 154 वोट मिले और वह 15 वोटों से चुनाव हार गए।वार्ड नंबर 3 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोहन लाल ने 92 वोट लेकर जीत दर्ज की।भाजपा प्रत्याशी अमित कुमार को 73 वोट मिले और वह 19 वोटों से हार गए।आजाद उम्मीदवार चैन सिंह को 7 वोट तथा नोटा को 1 वोट मिला।वार्ड नंबर 4 में भाजपा प्रत्याशी रामध्यान सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 वोट हासिल किए।कांग्रेस प्रत्याशी संजय यादव को 92 वोट मिले और वह 102 वोटों से हार गए।इस वार्ड में नोटा को 3 वोट पड़े।वार्ड नंबर 5 में कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा गुप्ता ने 388 वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की।भाजपा की रेनू सूद को 268 वोट मिले और वह 120 वोटों से हार गईं।नोटा को 3 वोट पड़े।वार्ड नंबर 6 में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर दास शर्मा ने 389 वोट प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी पुनीत कपूर को 214 वोटों के बड़े अंतर से हराया।पुनीत कपूर को 175 वोट मिले। नोटा को 2 वोट पड़े।वार्ड नंबर 7 में भाजपा की सीमा शर्मा ने 243 वोट लेकर जीत हासिल की।कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता गुलेरिया को 198 वोट मिले और वह 45 वोटों से हार गई।नोटा को 4 वोट पड़े।वार्ड नंबर 8 में कांग्रेस प्रत्याशी मोनिशा शर्मा ने 248 वोट लेकर भाजपा प्रत्याशी अनुराधा शर्मा को 24 वोटों से हराया।अनुराधा शर्मा को 224 वोट मिले।नोटा को 6 वोट पड़े।वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस प्रत्याशी निशा शर्मा ने 179 वोट लेकर जीत दर्ज की।भाजपा प्रत्याशी ऋचा शर्मा को 124 वोट मिले।इस वार्ड में नोटा को 1 वोट पड़ा,नगर परिषद के कुल 9 वार्डों में भाजपा ने 5 सीटों पर कब्जा जमाया,जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें आईं।चुनाव परिणाम के बाद भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.डेजी ठाकुर और अध्यक्ष के दावेदार ठाकुर दास शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने हमें जीत दिलाई है और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *