नगर परिषद कांगड़ा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिल सकी। घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर-1 से भावना,वार्ड नंबर-2 से सुमन वर्मा,वार्ड नंबर-3 से नीलू,वार्ड नंबर-4 से मोना,वार्ड नंबर-5 से शुभम,वार्ड नंबर-6 से राजकुमारी,वार्ड नंबर-7 से कोमल शर्मा,वार्ड नंबर-8 से शुभम तथा वार्ड नंबर-9 से अशोक शर्मा विजयी रहे।सभी विजेता कांग्रेस समर्थित बताए जा रहे हैं।नगर परिषद में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि सातवीं बार पार्षद चुनी गईं और पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं सुमन वर्मा का अध्यक्ष पद पर बैठना लगभग तय है।इस अवसर पर विजयी पार्षदों ने अपनी जीत का श्रेय हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को दिया।एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताया कि नगर परिषद कांगड़ा के चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए।उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव में कुल 75.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *