
उपायुक्त शिमला एवं अध्यक्ष शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर व प्रशासनिक कार्यों के चलते शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की आयोजन तिथियों में बदलाव किया गया है।इस सम्बन्ध में जारी अधिसूचना के अनुसार अब शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन 8 जून से 12 जून,2026 तक किया जाएगा।उन्होंने ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों को समय पर पूर्ण करने का आग्रह किया ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो सके।
