शिमला के संजौली क्षेत्र से सटे बड़फर गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।यहां स्कूल से घर वापिस लौट रही 10वीं कक्षा की छात्रा पर एक युवक ने पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज(आईजीएमसी)अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जंगल में आरोपी ने स्कूल से वापिस घर लौट रही छात्रा से छीनाझपटी शुरू की।आरोप है कि जब उसने शोर मचाना शुरू किया तो उसके सिर पर युवक ने पत्थर से हमला कर दिया।शोर सुनकर यहां से गुजर रहे अन्य स्कूल के बच्चे मौके पर पहुंचे तो युवक मौके से भाग गया।इसके बाद छात्रा को अन्य छात्र सड़क तक लेकर आए।मामले की सूचना निवर्तमान वार्ड मेंबर निशा ठाकुर को मिली जो उस समय ढली में थी।वह फौरन घटनास्थल पर पहुंची छात्रा को उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया।यहां छात्रा का उपचार चल रहा है।उन्होंने बताया कि इस घटना से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं।क्षेत्र से हर रोज बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

स्थानीय महिलाओं के मुताबिक गांव को जाने वाली सड़क और रस्ते में अक्सर नशेड़ी तरह तरह का नशा करते देखे जा सकते हैं,उनको कुछ बोलो तो लड़ने पर उतारू हो जाते हैं जिससे यहां का माहौल काफी खराब हो चुका है खासकर महिलाओं और बच्चों को अकेले इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है।वहीं पुलिस ने देर रात आरोपी को पकड़ लिया है और अब कानून के मुताबिक आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *