मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि एक तरफ तो भाजपा माइनिंग माफिया का नाम ले रही है,दूसरी तरफ बोल रहे हैं कि माफिया ने प्रदेश को लूट लिया।सरकार हर तरह के माफिया पर कार्रवाई कर रही है।प्रदेश की संपदा को बचाना हमारा धर्म है।आने वाले समय में हम और भी खुलासे करेंगे। पुलिस और लॉ एंड ऑर्डर पर यह कटौती प्रस्ताव भाजपा विधायकों ने बजट सत्र में लाया था,जिसकी शुरुआत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने की।इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूर्व सरकार की एवज में 39 प्रतिशत मामले अधिक दर्ज हुए हैं।उन्होंने कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार हो रहा है,सरकार ने उसका संज्ञान लिया।ऊना में खनन माफिया में भाजपा के लोग भी संलिप्त थे।कोई दूध का धुला नहीं है।जो भी भ्रष्टाचार में सम्मिलित होगा,उसे छोडेंग़े नहीं,लेकिन जो साफ होगा,उसे नहीं छुएंगे।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ हम अपनी कार्रवाई तेज कर रहे हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऊना में युवक का अपहरण हुआ।इस मामले में एक सप्ताह के भीतर सभी अपहरणकर्ता जेल की सलाखों के पीछे किए गए।सीएम ने कहा कि रात को सात बजे के बाद सरकार ने अवैध माइनिंग के ट्रकों को पकड़ा।मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जो कटौती प्रस्ताव विपक्ष द्वारा लाया गया उसे वापिस लिया जाए।इसके बाद ध्वनिमत से ये कटौती प्रस्ताव गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *