Oplus_131072

विधानसभा में पेश बजट पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे निराश और दिशाहीन बजट है,जिसमें प्रदेश के लिए कुछ नहीं है।बजट प्रदेश की अपेक्षाओं पर न तो खरा उतर रहा है,और न ही विकास को गति देने में कामयाब हो रहा है। प्रदेश का राजकोषीय घाटा लगातार बढ़ रहा है।वित्तीय वर्ष 2023-24 से अब तक राजकोषीय घाटा क्रमश:10,300 करोड़,10,337 करोड़,12,414 करोड़ और 9896 करोड़ हो गया है।इसी वर्षों में प्रदेश का पूंजीगत निवेश क्रमश:6,781 करोड़,6239 करोड़,3941 करोड़ और 3089 करोड़़ रह गया।यानी विकास को पूर्ण विराम लग चुका है।वर्ष 2025-26 के लिए 58514 करोड़ का मुख्य बजट था।वित्तीय 2026-27 के किए बजट 54928 करोड़ का है।पिछले बार से 3586 करोड़ कम है।यह पिछले साल के बजट से 6.13 कम है।उन्होंने कहा कि दुनिया भर में बजट अनुमान हमेशा आगे की राह दिखाते हैं लेकिन सुक्खू सरकार का यह बजट प्रदेश को पीछे की दिशा में ले जाने वाला बजट बन कर रह गया है।यह बजट सुक्खू सरकार के पहले 53,412 करोड़ के बजट के लगभग बराबर है।जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार की वित्तीय प्रबंधन की हकीकत सामने आ चुकी है।हर बार सरकार कर्मचारियों के वेतन में किस प्रकार कमी ला सके इस दिशा मे काम करती हैं।तीन साल से व्यवस्था परिवर्तन और प्रदेश हित का नारा लगाते प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बदतर स्थिति में पहुंचा दिया है।जो भी घोषणाएं मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में की हैं वह भी पिछली बजट घोषणाओं की तरह या तो कागजों में धूल फांकती रह जाएंगी या फिर चुनावी गारंटियों की तरह गोलमोल करके उनके पूरे होने करने के विज्ञापन पूरे प्रदेश में लग जाएंगे और लोग दफ्तरों के चक्कर काटते रहेंगे।यह सरकार सिर्फ अपना समय काट रही है।क्योंकि इस समय सरकार के पास करने को कुछ है नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *