लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को राजधानी शिमला पहुंचे है।इस दौरान वह छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी के आवास पर रुकेंगे।तीन से चार दिनों तक उनका यहां ठहरने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। बहरहाल उनके शिमला पहुंचने के बाद राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई हैं।जानकारी के अनुसार राहुल गांधी शुक्रवार बाद दोपहर सडक़ मार्ग से शिमला आए और राजधानी होते हुए छराबड़ा के लिए निकल गए।बताया जा रहा है कि वह निजी दौरे पर यहां पहुंचे है ओर आगामी कुछ दिन यहां रुकेंगे।राहुल गांधी के पहुंचने के बाद छराबड़ा और कल्याणी हेलिपैड व आसपास के हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।वहीं अतिरिक्त पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *