
हिमाचल पथ परिवहन निगम की इंटरस्टेट बसों को लेकर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को बड़ा ऐलान सदन में किया।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से आगे दिल्ली तक चार-चार बसें खाली चल रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अब इसे रेशनलाइज कर रहे हैं।एक समय में एक बस तभी जाएगी,जब वह पूरी भर जाए।उप-मुख्यमंत्री डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर की ओर से प्रश्रकाल में रखे एक सवाल के जवाब में बोल रहे थे।दरअसल विधायक ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज क्षेत्रों खासकर लंगेरा और सलूणी से टांडा मेडिकल कालेज के लिए बस सेवा शुरू करने से जुड़ा सवाल सदन में सरकार के समक्ष रखा था।इस दौरान चुराह के विधायक हंसराज ने सप्लीमेंट करते हुए कहा कि पूर्व सरकार में भंजराडू से टांडा,शिमला और नालागढ़ के लिए बसें चलाई और वह कामयाब रही है।उन्होंने ट्रायल पर बस चलाने की बात उप मुख्यमंत्री से कही।इस पर मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि इनकम हो,तभी बस चलेगी।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सप्लीमेंट करते हुए कहा कि विधायक एक बस का आग्रह कर रहे हैं।
