मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया।इसका निर्माण लगभग 92.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए,ताकि इसे निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके दृष्टिगत विभिन्न पहल की जा रही हैं।इस अवसर पर विधायक संजय रतन भी उपस्थित थे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *