
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के रिश्ते अच्छे बनाने के लिए वह कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की भाषा,संस्कृति व सभ्यता एक जैसी है तथा इसका उल्लेख लोक गीतों में भी होता है।कविंद्र गुप्ता जम्मू में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार जताया है।उनको सात माह लद्दाख के उप राज्यपाल के पद पर काम करने के बाद बड़े राज्य में काम करने का मौका मिला है।स्वाभाविक बात है कि उनसे कुछ इच्छाएं और अपेक्षाएं होंगी।वह हिमाचल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेंगे।मुझे अभी बहुत कुछ समझना है।उन्होंने कहा कि डोगरा शासकों ने जम्मू-कश्मीर के साथ हिमाचल प्रदेश में भी राज किया।डोगरा शासकों के राज करने के साथ लोक गीतों में चम्बा और कांगड़ा का उल्लेख आता है।उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में आपसी भाईचारा बढ़े,इसके लिए वह कार्य करेंगे।
