उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिम संगीत उत्सव-2026 का शुभारंभ मोहम्मद फुरकान खान निदेशक,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर शिमला के युवा शास्त्रीय गायक गुंजन चन्ना ने शास्त्रीय गायन की  मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसमें हिमाचली होली की प्रस्तुति की श्रोताओं ने खूब प्रशंसा दी।ऑल इंडिया रेडियो में A-ग्रेड वोकल आर्टिस्ट तथा वायलिन में B-ग्रेड का दर्जा प्राप्त है।यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सवों में स्वर्ण पदक विजेता रह चुके हैं।

इसके अतिरिक्त,उन्होंने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रजत पदक तथा पंजाब स्टेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।इन्होंने अपने माता-पिता के स्नेहिल मार्गदर्शन में संगीत यात्रा की शुरुआत की।खालसा कॉलेज,पटियाला से संगीत में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।उन्होंने विख्यात संगीताचार्य डा.जगमोहन शर्मा के सान्निध्य में रहकर शास्त्रीय संगीत का गहन अध्ययन किया और अपनी गायकी में भाव,रागदारी और परिपक्व का सुंदर समन्वय स्थापित किया है।शिमला के इस कलाकार की प्राचीन कला केन्द्र,चंडीगढ़  व पटियाला तथा रेडियो और टेलीविज़न पर भी  नियमित रूप से प्रस्तुतियाँ होती रहती है,जहाँ उनके गायन को संगीत प्रेमियों द्वारा खूब सराहा जाता है।

कथक नृत्य की प्रस्तुति में कथक नृतक नितिन स्वाति प्रसिद्ध नर्तक अवल सलूजा के शिष्य है।ये तधा राइसीज ग्रुप से जुड़े है तथा इन्होंने पांच बार अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर में कथक नृत्य के विजेता रहे हैं इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई,श्रीलंका,बैंकॉक में भी प्रस्तुति दी है।इस आयोजन में नितिन एंड ग्रुप द्वारा शिव स्तुति नृत्य पक्ष ने तीन ताल भाव पक्ष में कृष्ण भजन कथक फ्यूजन की मनमोहक प्रस्तुति दी।
भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च से 14 मार्च,2026 तक चलने वाले पांच दिवसीय संगीत उत्सव में 11 मार्च को दीपक मेहता की शास्त्रीय व सुगम संगीत,चारु शर्मा की सुगम संगीत तथा लोक संगीत धर्मपाल ठाकुर द्वारा हिमाचली लोक गीतों की प्रस्तुति रहेगी।कार्यक्रम का संचालन एनजेडसीसी की उद्घोषिका मोहिता दीक्षित ने किया।इस अवसर पर उपनिदेशक,निष्पादन व ललित कला बिहारी लाल शर्मा,सहायक निदेशक एनजेडसीसी रवींद्र शर्मा,सहायक निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग सुरेश कुमार,मोहन ठाकुर,सुनीला ठाकुर,कार्यक्रम के संयोजक व सहायक निदेशक निष्पादन व ललित कला अनिल हारटा,जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल,सांस्कृतिक आयोजक जसविंदर सिंह दलीप शर्मा,शुभम ठाकुर सहित सैंकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *