भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तरफ से किए गए नीतिगत और संरचनात्मक सुधारों ने भारत के व्यावसायिक वातावरण को पूरी तरह बदल दिया है।आज भारत निवेश और व्यापार दोनों के लिए दुनिया के सबसे आकर्षक देशों में तेजी से उभर रहा है।हर्ष महाजन ने शिमला से जारी बयान में कहा कि वर्ष 2020-21 में भारत में पंजीकृत कंपनियों की संख्या लगभग 1.55 लाख थी,जो 3 फरवरी,2026 तक बढ़कर 1.98 लाख हो गई है।उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया,ऋण गारंटी योजनाएं,डिजिटल ऋण मूल्यांकन मॉडल और एमएसएमई को वित्तीय सहायता जैसी पहलों ने देश में एक पारदर्शी,तकनीक-आधारित और निवेशक-अनुकूल व्यवस्था तैयार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *