राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से क्रिसमस के अवसर पर शिष्टाचार भेंट करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोक भवन पहुंचे।उन्होंने इस अवसर पर राज्यपाल को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी।जानकारी के अनुसार राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।इस दौरान लोक भवन स्तर के कुछ विषयों को लेकर मंत्रणा होने की सूचना है।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के आगमन पर प्रदेश में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार के स्तर पर की गई तैयारियों से भी अवगत करवाया।उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है तथा उनकी सुविधा के लिए होटल और ढाबे 24 घंटे खुले रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *