Oplus_131072

राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती हर्षोल्लास एवं शैक्षणिक उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने तथा गणनात्मक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत चितकारा विश्वविद्यालय के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो डॉ.सीताराम ने वैदिक गणित विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान दिया।अपने व्याख्यान में उन्होंने वैदिक गणित की सरल एवं त्वरित गणना विधियों,उनके व्यावहारिक उपयोग तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से जटिल गणनाओं को सरल बनाकर विद्यार्थियों को वैदिक गणित के प्रति प्रेरित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा गणित विषय का महत्त्व और रामानुजन के कार्यों पर भाषण दिए गए।

इसके उपरांत गणित विषय के अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए कुछ रोचक गणनाओं को प्रस्तुत किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद ने अपने उद्बोधन में गणित में रामानुजन जी के महत्वपूर्ण योगदान,उनके द्वारा दी गई गणनाओं,संख्याओं और उनके जीवन-परिचय को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

प्रधानाचार्य ने इस प्रकार के ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रमों को समयानुकूल एवं उपयोगी बताया।ऑनलाइन व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए प्रश्नोत्तर सत्र में भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा डॉ.सीताराम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक,रोचक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *