
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों,विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ने कहा कि गुरु पर्व सिखों का सबसे पवित्र त्योहार है।सिखों के प्रथम गुरु,श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर यह पर्व मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि हमें समृद्ध और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।अपने शुभकामना संदेश में,मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने विश्व बंधुत्व के बंधन को मजबूत करने के लिए प्रेम,शांति,सांप्रदायिक सद्भाव और निःस्वार्थ सेवा का उपदेश दिया।उनके उपदेशों में उनकी शिक्षाओं का सार निहित है और वर्तमान में यह शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
