भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कसौली मंडल की बैठक में भाग लिया।उनके साथ राजीव सहजल,रतन पाल सिंह,संजय ठाकुर और डेजी ठाकुर विशेष रूप ने उपस्थित रहें।बैठक को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस के नेता बिहार में जाकर एक बार फिर झूठ की राजनीति कर रहे हैं,पर जब हिमाचल प्रदेश में ही उनका झूठ नहीं चला तो दूसरे प्रदेशों में कैसे चलेगा।हिमाचल प्रदेश की सरकार चुनावी वर्ष 2022 की एक भी गारंटी अभी तक पूरी नहीं की पर कर पाई है,तो दूसरे प्रदेशों में प्रचार कर कैसे वहां की जनता को संतुष्ट कर पाएंगे।उन्होंने कहा कि बिहारी की जनता को यह याद रखना है कि एक ओर लालू-राबड़ी का जंगलराज और गुंडाराज था और दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सुशासन और विकास का राज है।

अगर बिहार को फिर से उजाले की ओर ले जाना है,विकास और सुरक्षा की राह को बनाए रखना है,बिहार को भाजपा को जीताना है।यही वोट बिहार के भविष्य को सुरक्षित करेगा और अपराध के अंधकारमय युग को सदा के लिए समाप्त करेगा।आरोप लगाया कि लालू यादव का परिवार बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है,और हिमाचल प्रदेश में भी भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के परिवार का नाम लेते ही लोगों को चारा घोटाला,अलकतरा घोटाला और नौकरी के बदले जमीन का घोटाला याद आ जाता है।एक के बाद एक घोटाले कर,इस परिवार ने बिहार की छवि को देशभर में कलंकित किया है।यही उनकी राजनीति का चरित्र और उनकी पहचान है।यह वही लालू परिवार है जो भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। लालू यादव सजायाफ्ता हैं,राबड़ी देवी बेल पर हैं,तेजस्वी यादव बेल पर हैं और मीसा भारती भी बेल पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *