
क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आगाज़ उत्साहपूर्वक हुआ।शिविर का शुभारंभ पूर्व में एन.एस.एस के प्रदेश संयोजक व रिटायर्ड प्रिंसिपल स्कूल शिक्षा विभाग दिलीप ठाकुर ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष चंद के स्वागत भाषण से हुआ।

इसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शिविर छात्रों में सेवा-भाव,अनुशासन,टीम-वर्क और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।शिविर के दौरान स्वयंसेवक पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता अभियान,साक्षरता जागरूकता,स्वास्थ्य परीक्षण तथा सामाजिक सरोकार से जुड़ी विविध गतिविधियों में भाग लेंगे।

सात दिवसीय इस विशेष शिविर का उद्देश्य”नॉट मी बट यू” की भावना को आत्मसात कर विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करना है।शिविर के पहले दिन ही विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज सेवा की शपथ ली।


