मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लंदन में रह रहे हिमाचली लोगों से मुलाकात की।इस दौरान हिमाचली लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा हिमाचल प्रदेश के व्यंजन भी परोसे।शिमला से संबंध रखने वाले पूर्ण भारद्वाज ने अपनी लिखी पुस्तक द हिमालयन बांड भी भेंट की।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पूरे विश्व में हिमाचली टोपी,पहाड़ी व्यंजन और मेहमान नवाजी के लिए जाने जाते हैं।उन्होंने विश्व के अलग-अलग कोनों में रहकर देश और प्रदेश की संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार करने के लिए लोगों का आभार जताया।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी बेटी का दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में करने के लिए विदेश गए हैं।उनकी बेटी ने एल.एल.एम. की परीक्षा पास करने के बाद कठिन प्रवेश प्रक्रिया के बाद यहां दाखिला पाया है।इस कारण मुख्यमंत्री अपनी पत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर के साथ लंदन पहुंचे हैं,उनका 27 सितम्बर को लंदन से दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है।इसके बाद 28 सितम्बर को मुख्यमंत्री का अपने गृह क्षेत्र नादौन में एक विवाह समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।नादौन के बाद वह 29 सितम्बर को शिमला के नजदीक मशोबरा के फेयर लॉन स्थित डा.मनमोहन सिंह हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *